Uttarakhand : यहां सड़क हादसों में CISF के जवान समेत दो व्‍यक्तियों की मौत

0
देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत
सांकेतिक तस्वीर

हरिद्वार। मंगलौर क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में सीआइएसएफ के जवान समेत दो व्‍यक्तिों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस आरोपित वाहन चालकों की तलाश कर रही है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ के गंगा नगर क्षेत्र निवासी परमेंद्र सीआइएसफ में आरक्षक के पद पर तैनात थे। हरिद्वार में उनकी तैनाती थी। बताया गया है कि मंगलवार की रात वह बाइक से अपने घर से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही सीआइएसफ जवान की बाइक लिब्बरहेड़ी गांव के पास कांवड़ पटरी पर पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार नीचे गिर पड़े। अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हादसे के बाद आसपास से जा रहे कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। सिविल अस्पताल में सीआइएसएफ के जवान परमेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन को हादसे की सूचना दी है।

उत्तराखंड में मिला ओमिक्रोन का पहला केस, स्कॉटलैंड आयी युवती मिली पॉजिटिव

वहीं दूसरी ओर, मुजफ्फरनगर क्षेत्र के रानी का बसेरा निवासी सोनू कुमार मंगलवार की रात बाइक से हैदराबाद जा रहे थे। नारसन के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सोनू कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचना दे दी है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस को भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। पुलिस फरार वाहन चालकों की तलाश कर रही है।

उधम सिंह नगर : नाव पलटने से डूबे युवक का शव पांच दिन बाद मिला, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड : UKPSC की इस भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़े पूरी खबर

सीएम धामी की उंगली में फैक्चर, डॉक्टरों ने चढ़ाया पलास्टर, क्रिकेट खेलते वक्त हुए थे चोटिल

ADVERTISEMENTS