HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: यूजर चार्ज के खिलाफ उतरी युकां, प्रदर्शन कर ईओ दफ्तर...

Bageshwar News: यूजर चार्ज के खिलाफ उतरी युकां, प्रदर्शन कर ईओ दफ्तर घेरा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
युवा कांग्रेस ने यूजर चार्ज का विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने नगर पालिका पर प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। चेतावनी दी कि यदि अविलंब यूजर चार्ज निरस्त नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बुधवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नुमाइशखेत गांधी मूर्ति के समीप एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए नगर पालिका परिसर पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले से व्यापारी भवन कर दे रहे हैं, लेकिन अब यूजर चार्ज भी उनसे वसूलने की तैयारी है। कोरोना के कारण पहले से व्यापारी परेशान चल रहे हैं।

जीएसटी के बाद अब पालिका यूजर चार्ज भी वसूलने की बात कर रही है। वह पालिका के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, रोहित खेर, मोहन कोरंगा, सुनीता टम्टा, गोकुल परिहार, नागेंद्र मनवाल, संस्कार भारती, प्रेम पाठक, दर्शन जोशी, उमेश उपाध्याय, सुनील पांडे, भरत भट्ट, विशाल रावत, गोविंद चंदोला, अंकित, रिजवान खान, खालिद हुसैन, नरेंद्र कोरंगा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments