विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, ये है पूरी लिस्ट

0

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद हो चुका है। इसी कड़ी में सबसे पहले क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। फिलहाल, यूकेडी ने 16 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। यूकेडी की मानें तो उनके चुनावी एजेंडे में मुख्य रूप से पलायन, बेरोजगारी, भू कानून जैसे मुद्दे प्रमुख तौर पर रहेंगे। इन मुद्दों को लेकर यूकेडी जनता के बीच चुनावी ताल ठोकने जा रही है।


ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी इस बात को मानकर चल रही है कि साल 2017 विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर उनका दल शून्य पर सिमटा था, लेकिन इस बार 2022 में परिवर्तन की लहर में कई सीटों पर हमारी जीत होगी। यूकेडी अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची संभवत: अगले हफ्ते तक जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

वहीं, प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य गठन को 21 साल हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी ने राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं के विपरीत कार्य किया है। इसका नतीजा प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, स्थायी राजधानी और अब भू कानून जैसे मुद्दे भी जोर पकड़ रहे हैं।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में हुए प्रमोशन, इन 13 अधिकारियों को मिला तोहफा – देखें सूची

ऐरी ने चुनावी दम भरते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर में यूकेडी राज्य में कई सीटों पर जीत का परचम लहराएगी। यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के मुताबिक पार्टी की ओर से जिन 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है, वे उम्मीदवार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और वो चुनाव जीतने का दमखम भी रखते हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि UKD प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देंगे।

यूकेडी से टिकट पाने वाले 16 प्रत्याशियों की लिस्ट

  • द्वाराहाट विधानसभा सीट से पुष्पेश त्रिपाठी
  • देवप्रयाग विधानसभा सीट से दिवाकर भट्ट
  • श्रीनगर विधानसभा सीट से मोहन काला
  • धनौल्टी विधानसभा सीट सीट से उषा पंवार
  • लैंसडाउन विधानसभा सीट से एपी जुयाल
  • अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भानु प्रकाश जोशी
  • काशीपुर विधानसभा से मनोज डोबरियाल
  • यमकेश्वर सीट से शांति प्रसाद भट्ट
  • केदारनाथ विधानसभा सीट से गजपाल सिंह रावत
  • रायपुर विधानसभा सीट से अनिल डोभाल
  • ऋषिकेश विधानसभा सीट से मोहन सिंह असवाल
  • देहरादून कैंट विधानसभा सीट से अनिरुद्ध काला
  • चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से वीरेंद्र सिंह रावत
  • टिहरी विधानसभा सीट से उर्मिला
  • किच्छा विधानसभा सीट से जीवन सिंह नेगी
  • डोईवाला विधानसभा सीट से शिव प्रसाद सेमवाल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! : कल हरिद्वार से जाएंगी दून से चलने वाली ये दो ट्रेनें, जानिए वजह

ऑफिसर सहित कई पदों पर हो रही है भर्ती, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी

उत्तराखंड में जल्द होगी 800 उर्दू अध्यापकों की भर्ती

ADVERTISEMENTS