HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जिला विकास प्राधिकरण का विरोध बरकरार, स​मिति ने दिया धरना

Almora News: जिला विकास प्राधिकरण का विरोध बरकरार, स​मिति ने दिया धरना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज यहां चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे धरना दिया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर 2017 में जब से प्रदेश सरकार के द्वारा जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू किया गया है। तब से संघर्ष समिति लगातार इसका पुरजोर विरोध कर रही है तथा प्रदेश सरकार से इस जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग कर रही है, लेकिन हठधर्मी सरकार लगातार इस मामले की अनसुनी कर रही है।

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इसे सरकार की हठधर्मिता ही कहेंगे कि विगत साढ़े चार वर्षों से जनता लगातार आन्दोलन कर रही है और सरकार से मांग कर रही है कि इस जनविरोधी काले कानून को पर्वतीय क्षेत्रों से समाप्त किया जाए, लेकिन सरकार के कानों में जू नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण स्थगित की घोषणा तो सरकार ने कर दी, परन्तु भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित अधिकार नगरपालिका को नहीं दिए। जिससे जहां एक ओर नगरपालिका की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है और दूसरी तरफ जनता असमंजस की स्थिति है कि वे अपने भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कहां से कराए?उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को पूर्णतया समाप्त करना चाहिए।सभाषद हेम तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृती सम्बन्धी सभी अधिकार पूर्व की तरह नगरपालिका को देने चाहिए।

समिति के अन्य सदस्यों ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार स्पष्ट आदेश से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर देती, तब तक समिति का आन्दोलन बदस्तूर जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी तथा संचालन आन्नदी वर्मा ने किया। धरने में हर्ष कनवाल, समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, उपपा की आनन्दी वर्मा, ललित मोहन पन्त, प्रताप सत्याल, सभाषद हेम तिवारी, सभाषद सचिन आर्या, हर्ष कनवाल, महेश आर्या, नारायण दत्त पाण्डेय, ललित मोहन जोशी, एमसी काण्डपाल, पंकज काण्डपाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments