HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : नशेड़ियों ने मचाया कोहराम, दो बाइकों में लगा दी...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नशेड़ियों ने मचाया कोहराम, दो बाइकों में लगा दी आग, दुकान का तोड़ा ताला

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी

यहां बीती रात नशेड़ियों ने गुसाईपुर, मुखानी में जमकर आतंक मचाया। इन्होंने जहां घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में आग लगा दी, वहीं एक दुकान का ताला तोड़कर नगदी साफ कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मिली जानकारी के अनुसार गुसाईपुर, मुखानी निवासी अनुसार कुंदन लाल और उमेश चन्द्र निवासी हल्दूपोखरा ने बीती रात अपनी बाइकें घरों के बाहर खड़ी की थी। देर रात नशे‌‌ड़ियों ने इन बाइकों में आग लगा दी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके अलावा नशेड़ियों ने गुसाईपुर में ही एक दुकान के ताले तोड़ दिये। बताया जाता है कि चित्रा बिष्ट की घर के पास ही कॉस्मेटिक की दुकान है। बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर दुकान में रखी 26 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर हरकत में आई मुखानी थाना पुलिस ने दो नशेड़ियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments