HomeBreaking NewsUttarakhand : यहां चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, कई धाराओं...

Uttarakhand : यहां चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTSAd

सितारगंज। यहां सितारगंज में चार साल की मासूम के साथ बहला-फुसलाकर 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुराचार, पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दुराचार के आरोपित को पकड़ने के लिये जुटी हुई है। फिलहाल वह घर से फरार बताया जा रहा है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 दिसम्बर शुभम उसकी चार साल की पुत्री को चीज दिलाने के बहाने ले गया। आरोपित ने घर में उसकी बच्ची से दुराचार किया। आरोपित की हरकत का जब स्वजनों को पता चला तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिये टीमें दबिश दे रही है। आरोपित शुभम को कुछ दिन पूर्व पुलिस ने बेट्री चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था। जेल से रिहा होने के बाद आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित कर दी। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

उत्तराखंड : एक बार फिर ऊर्जा कर्मी 31 दिसंबर से हड़ताल पर, ये हैं प्रमुख मांगें

उत्तराखंड में जल्द होगी 800 उर्दू अध्यापकों की भर्ती

दिल्ली रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामला – पुलिस ने डीआरडीओ वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार, पड़ोसी को मारने के लिए लगाया था विस्फोटक

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments