सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिलांतर्गत द्वाराहाट के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन सिंह बिष्ट के पिता हुकुम सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष की उम्र के थे। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र के तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने द्वाराहाट ब्लाक अंतर्गत स्थित उनके आवास पर पहुंच गए हैं।
ADVERTISEMENTS
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को कामकनल गांव बग्वालीपोखर के श्मशानघाट पर किया जाएगा और निवास स्थान से शवयात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। गौरतलब है कि स्व. हुकुम सिंह बिष्ट रक्षा लेखा विभाग भारत सरकार के सीनियर आडिटर पद से सेवानिवृत्त थे।