HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: दूर बलिया से पहाड़ की किशोरी से गांठ ली दोस्ती,...

Almora Breaking: दूर बलिया से पहाड़ की किशोरी से गांठ ली दोस्ती, फिर दे डाली आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी, युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तर प्रदेश के एक शहर से दूर पहाड़ के छोटे से शहर की लड़की से पहले इंस्टाग्राम से किशोरी से दोस्ती गांठ ली और फिर आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त कर लिया। अब किशोरी पर दबाव बना रहा था और नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। मां की तहरीर पर अल्मोड़ा पुलिस युवक को बलिया से गिरफ्तार कर लाई।

मामला ये है कि द्वाराहाट थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और धमकाने के संबंध में इजहार नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस शिकायत पर 14 दिसंबर को द्वाराहाट थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। मामले की विवेचना उप निरीक्षक हेमा कार्की को सौंपी गई। पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चंद के निर्देशन में थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास हुए। सर्विलांस के आधार पर आरोपी बलिया उत्तर प्रदेश निवासी निकला, जिसका नाम इजहार अंसारी पुत्र मोदीन अंसारी है। पुलिस उसे बलिया से गिरफ्तार कर ​लाई।

थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिये किशोरी से दोस्ती की और उसे विश्वास में लेकर आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त कर ली। इसके बाद वह किशोरी से मिलने के लिये दबाव बना रहा था। किशोरी के मना करने पर आरोपी इजहार ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। जिसका पता साईबर सैल की मदद से चला। पुलिस टीममें उप निरीक्षक संतोष कुमार देवरानी, महिला उप निरीक्षक हेमा कार्की, कांस्टेबल ललित मोहन व भूपेन्द्र पाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments