HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : गौला से अवैध खनन करते दो डंपर सीज

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गौला से अवैध खनन करते दो डंपर सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

वन विभाग की टीम ने गौला से अवैध खनन करते दो डम्पर मौके पर ही सीज कर दिये। वाहन चालकों द्वारा तय समय सीमा से लगभग दो घंटे बाद रेता की निकासी की जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में वन अपराधों, अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में लिप्त 02 डम्पर सीज किये गये।

दरअसल, प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में गत शाम लगभग 06.20 बजे पर गौला रेंज की नियमित गश्त के दौरान टीम द्वारा लालढांग रोड़ के समीप वाहन संख्या UK 04CA -7202 व UK 04CA -5916को जांच हेतु रोका गया। वाहनों के चालकों द्वारा अम्बा दत्त व सत्येंद्र कुमार तोमर के खनन पट्टे से जारी रेता की रॉयल्टी (mm11) दिखाया गया, जिनमें वाहनों की निकासी की वैधता का समय 4.24 pm मिनट व 2.41 pm मिनट पर समाप्त हो गया था। उक्त दोनों वाहन प्रातः 6:24 व 8.16 मिनट पर जारी mm11 से निकासी कर रहे थे।

दोनों वाहन नियत निकासी समय लगभग क्रमशः 4.19 मिनट एवं 2 घंटे बाद अवैध अभिवहन करते पकड़े गये। उक्त दोनों वाहनों को mm11 में निकासी समय सीमा समाप्त होने के अपराध में सीज कर दिया गया। वाहन स्वामियों चालकों द्वारा बिना वैद्य प्रपत्र के उपखनिज का अभिवहन किया जा रहा था, जो कि भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41, 42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। वाहन स्वामियों/चालकों द्वारा उक्त कृत अपराध हेतु उक्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से रेंज परिसर गौला रेंज में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है। गश्ती टीम में उप राजिक प्रमोद सिंह बिष्ट, वन दरोगा राम सिंह रावत, शंकर दत्त पनेरु वन दरोगा, राजेंद्र पालीवाल, वन बीट अधिकारी आनंद बिष्ट एवं वाहन चालक शिव सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments