HomeUttarakhandBageshwarचोरों के हौंसले बुलंद: दुकान का ताला तोड़ हजारों की नगदी व...

चोरों के हौंसले बुलंद: दुकान का ताला तोड़ हजारों की नगदी व सामान उड़ाया

मैक्स वाहन चोरी, दो बाइकें तोड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष की बाइक रात पहुंचा दी 07 किमी दूर

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट (बागेश्वर)

तहसील के तोली गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर पचास हजार रुपये नकद और लगभग ढाई हजार रुपये का सामान उड़ा ले गए हैं। इसके अलावा गांव से एक मैक्स वाहन भी चोरी हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष की घर पर खड़ी बाइक शरारती चोरों ने 07 सात किमी दूर गोदियाधार पहुंचा दी। दो अन्य बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई है। शांत वादियों में एक रात में ताबड़तोड़ चोरियों के बाद पुलिस में हडकंप मच गया है।

तोली गांव के सस्ता गल्ला विक्रेता खिलाफ सिंह पुत्र नैन सिंह ने कपकोट पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 50 हजार रुपये नकद और ढ़ाई हजार रुपये का सामान उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने 380, 457 में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इसी गांव से यूके 04 टीए, 3001 मैक्स वाहन भी चोरी हो गया है। बघर गांव निवासी चालक सुंदर सिंह ने भी पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार वाहन यामिनी जोशी के नाम पर है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी की बाइक अज्ञात लोगों ने लगभग सात किमी दूर गोदियाधार पहुंचा दी। ईंधन खत्म होने पर उसे सड़क किनारे फेंक गए। पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट की बाइक बघर गांव में मिली। वहीं, तिमलाबगड़ से एक बाइक लगभग 15 किमी दूर बघर में बरामद हुई है। एक रात में अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गईं हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने बताया कि चोरियों का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। शीघ्र मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments