HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: 4.24 ग्राम स्मैक के साथ युवक धर दबोचा

Bageshwar Breaking: 4.24 ग्राम स्मैक के साथ युवक धर दबोचा

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में नशे के धंधों में लिप्त धंधेबाज पुलिस के लपेट में आ रहे हैं। गत मंगलवार को पुलिस ने पांच लाख की शराब पकड़ी, तो आज 4.24 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रभारी कोतवाल खुशवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कांडा मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। वन विभाग की नर्सरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे थोड़ी देरी पर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास स्मैक बरामद हुई। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। आरोपी गिरीश मेहरा पुत्र स्व. पूरन सिंह मेहरा निवासी ग्राम भरतपुर, मंडलसेरा बागेश्वर है।

आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई पंकज जोशी, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी, अशोक पवार तथा भुवन बोरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments