अल्मोड़ा। दिल्ली से आए एक व्यक्ति ने अपने घर के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा था कि नौकरी चले जाने के कारण वह काफी समय से तनाव में चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौखुटिया के फुलई गांव निवासी दीप कुमार 33 वर्ष ने गत दिवस अपने घर के भीतर ही फांसी लगा आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली में कार्यरत था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान नौकरी चले जाने से गांव आ गया था। परिजनों ने बताया कि वह वह दोपहर से ही घर से बिना बताये चला गया थ। बाद में पता चला कि उसने पुराने सुनसान पड़े मकान में जाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से उसकी पत्नी व बच्चों का रो—रोकर बुरा हाल है। वह अपने माता—पिता की अकेली संतान था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।