HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग उत्तराखंड : फर्जी डिग्रियों के सहारे नौकरी कर रहीं दो...

बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड : फर्जी डिग्रियों के सहारे नौकरी कर रहीं दो शिक्षिकाएं निलंबित

सीएनई रिपोर्टर, पौड़ी

ADVERTISEMENTSAd

यहां पौड़ी गढ़वाल के एक प्राथमिक विद्यालय में फर्जी डिग्रियों के सहारे नौकरी कर रही दो महिला शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। वहीं महिला प्रधानाचार्या के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शिक्षा विभाग में चल रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ शिक्षा अधिकारी ने जब जांच शुरू की तो कई असंगत मामले प्रकाश में आये हैं। जिन शिक्षिकाओं का निलंबन किया गया है उनमें सहायक अध्यापिका अनीता कुमारी और संगीता टम्टा शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडपानी कल्जीखाल में कार्यरत शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। यहां कार्यरत सहायक अध्यापिका संगीता टमटा के शैक्षिक प्रमाण पत्र संदिग्ध प्रतीत हुए। जांच में पाया गया कि इनकी बीएड की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की है। अतएव संबंधित डिग्री मेरठ भेजी गई। वहां से यह जवाब आया कि उक्त नाम के कोई भी अभिलेख और अनुक्रमांक विश्वविद्यालय में दर्ज नहीं हैं। अतएव तत्काल शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि शिक्षिका को जब अपना पक्ष रखने को कहा गया तो वह कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाईं।

डीईओ रावत ने बताया कि वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमि​क विद्यालय झटरी दुगड्डा ब्लॉक में सेवारत सहायक अध्यापिका अनीता कुमारी के हाईस्कूल का प्रमाणपत्र प्रथम दृष्टया संदिग्ध लगा। अतएव संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त नाम व अनुक्रमांक से जुड़ा उनके विद्यालय में हाईस्कूल का कोई भी छात्र-छात्रा पंजीकृत ही नहीं है। उक्त नाम का विद्यालय के पास कोई भी अभिलेख नहीं है। यह शिक्षिका भी अपना पक्ष्ज्ञ नहीं प्रस्तुत कर पाई। अतएव दोनों मामलों में शिक्षिकाओं के निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई।

इस विषय में संबंधित ब्लॉक के बेसिक शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप दी गई है। वहीं यमकेश्वर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय फल्दाकोट में सेवारत प्रधानाचार्या की जन्मतिथि हाईस्कूल के प्रमाणपत्र व टीसी में अलग-अलग दर्ज मिली। प्रधानाचार्य की जन्मतिथि सत्यापन को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा गया है। उत्तर आने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। फिलहाल यह मामला शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments