HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : युवती का वायरल किया था आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

उत्तराखंड ब्रेकिंग : युवती का वायरल किया था आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

युवती की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और फोन पर धमकाने का आरोपी पुलिस के हथ्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल ने विशेष भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को पिथौरागढ़ कोतवाली में एक युवती ने तहरीर सौंपी थी। जिसमें उसने बताया कि एक युवक ने व्हाट्सएप पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल की है और उसे फोन पर धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच तेज कर दी थी। युवती ने आरोपी का नाम मोनू बताया था। यह भी कहा था कि वह उसे फोन पर अश्लील मैसेज भी भेजता है और जबरन शादी के लिए दबाव डाल रहा है।

इस मामले में पिथौरागढ़ कोतवाली में धारा 354D/506 IPC और 67A IT ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भी गठित की थी। पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा मामले की छानबीन करते हुए आरोपी असित चौहान (20 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुरैधा, थाना ऐरवाकटरा, जनपद औरैया उत्तर प्रदेश का निवासी है। उसे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments