HomeBreaking Newsहल्द्वानी: प्यार—मोहब्बत, तकरार, कहासुनी और खा लिया जहर ! प्रेमिका की मौत

हल्द्वानी: प्यार—मोहब्बत, तकरार, कहासुनी और खा लिया जहर ! प्रेमिका की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

प्रेमी—प्रेमिका के बीच हुई तकरार ने ऐसा गुल खिलाया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। प्रेमिका अपने प्रेमी से चार रोज पहले हुई कहासुनी से इतनी आहत हो गई कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

मिली जानकारी के अनुसार राम निवास साकेत कालोनी भीमताल निवासी नेहा अधिकारी पुत्री चंदन सिंह अधिकारी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अकसर मिला करते थे और एक—दूसरे से अपना सुख—दु:ख साझा भी करते थे। दोनों ने साथ जीने—मरने की कस्में भी खाई थी, लेकिन किसी अज्ञात कारणों से उनके बीच किसी बात का लेकर विवाह हो गया।

बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन से उनमें काफी लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। गत दिवस प्रेमिका ने प्रेमी से विवाद होने पर जहर खा लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments