HomeBreaking Newsरहस्य : कहां लापता हो गये RSS संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार !...

रहस्य : कहां लापता हो गये RSS संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार ! अनिष्ठ की आशंका

ADVERTISEMENTS
  • हर कोई चिंतित, यहां मिली है अंतिम लोकेशन

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

दिल्ली से देहरादून के लिए 05 रोज पहले निकले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार सत्यनारायण करे का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उनकी अंतिम लोकेशन टिहरी जिले के देवप्रयाग में मिली थी, जिसके बाद से उनका फोन लगातार स्विच आफ मिल रहा है। किसी अनिष्ठ की आशंका से पुलिस व प्रशासन भी सकते में है।

ज्ञात रहे कि महाराष्ट्र के नाग​पुर के रहने वाले डॉ. सुकुमार की गुमशुदगी देहरादून जीआरपी थाने में दर्ज है। तब से पुलिस व जीआरपीट की टीम उन्हें लगातार तलाश रही है। आपको बता दें कि आरएसएस के संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार गत 08 दिवसंब को शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से निकले थे, लेकिन वह आज की तारीख तक देहरादून नहीं पहुंचे हैं।

संगठन के कार्यकर्ताओं के अनुसार उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा भी उनकी काफी तलाश की जा चुकी है। आरएसएस के प्रांत प्रचारक अनंत प्रकाश मेहरा ने गत 10 दिसंबर को देहरादून जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जीआरपी थानाध्यक्ष टीएस राणा के अनुसार डॉ. सुकुमार देहरादून से पूर्व हरिद्वार में ही किन्हीं कारणों से उतर गए थे, जहां से वह सीधे देवप्रयाग चले गए। उनके मोबाइल की आंखिरी लोकेशन भी देवप्रयाग ही बता रही है। हालांकि देवप्रयाग में भी उनका कुछ पता नहीं लग पाया हैं। उन्होंने बताया कि बस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में डॉ. सुकुमार एक स्थान पर टहलते हुए दिखायी दे रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि वह रघुनाथ मंदिर के प्रांगण में रुक गए थे, लेकिन वहां से कहां गये यह पता नहीं चल पाया है।

इधर संगठन के सह जिला संयोजक सुरेश कोटियाल के अनुसार संघ की 09 दिसंबर को Online हुई प्रांत बैठक में डॉ. सुकुमार करे की लापता होने की सूचना उन्हें मिली। जिला संयोजक ने बताया कि 10 दिसंबर की सुबह जब वह रोज की तरह देवप्रयाग संगम पर आयोजित होने वाली RSS शाखा में भाग करने जा रहे थे, तो उन्हें रघुनाथ मंदिर में एक व्यक्ति मिला, जिसने उनसे ऋषिकेश जाने वाली बस के बारे में पूछा। लेकिन कुछ घंटे बाद जब उनके पास लापता डॉ. सुकुमार की फोटो पहुंची तो वह चौक गए,उन्हें मंदिर में जो व्यक्ति मिले थे वह ही डा. करे थे। उसके बाद उन्होंने देवप्रयाग में उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments