HomeUttarakhandAlmoraAlmora Sports : मेहरा स्पोर्ट्स की धुआंधार बल्लेबाजी, 68 रन से जीता...

Almora Sports : मेहरा स्पोर्ट्स की धुआंधार बल्लेबाजी, 68 रन से जीता मैच

ADVERTISEMENTS
  • मोहित बिष्ट मैन ऑफ द मैच
  • मैन ऑफ द टूर्नामेंट आदित्य मेहरा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

मेहरा स्पोर्ट्स के तत्वाधान में यहां स्थानीय स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल हुआ। आज हुए मैच में मेहरा स्पोर्ट्स ने 68 रन से स्टेडियम की टीम को पराजित किया।

आज रविवार को हुए फाइनल के रोचक मुकाबले में मेहरा स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन, 25 ओवर में 9 विकेट में बनाये। आदित्य मेहरा ने 37 व सर्वजीत ने 31 रन लिये। स्टेडियम के निखल ने 3 विकेट लिए। स्टेडियम की टीम ने 151 रनों का पीछा करते हुए 82 रन पर अपने सभी विकेट खो दिए। इस तरह मेहरा स्पोर्ट्स ने 68 रन से फाइनल अपने नाम किया। मोहित बिष्ट ने 3 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट आदित्य मेहरा रहे, जबकि अंपायर अमन बिष्ट व रक्षित थे।

पुरस्कार वितरण मनोज सनवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, गिरीश मल्होत्रा, रोबिन मनोज भंडारी, शंकर लाल, हिमांशु साह, जीवन सिंह, आदि ने किया। मैच का आंखों देखा विवरण प्रखर जोशी ने दिया, जो मात्र 10 साल के हैं। संचालन मोहन बिष्ट ने किया। आयोजक कैलाश मेहरा, राजू लटवार के अलावा बीएस मनकोटी, धीरू मर्तोलिया, आबिद, डॉ. गोविन्द, रक्षित रावत, अमन बिष्ट, जगदीश आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments