HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत ब्रेकिंग : अनुभव बने भारतीय सेना में अफसर, जश्न का माहौल

रानीखेत ब्रेकिंग : अनुभव बने भारतीय सेना में अफसर, जश्न का माहौल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत रानीखेत निवासी अनुभव भारतीय सेना में अफसर बन गए हैं। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान जैसे ही अनुभव ने अंतिम पग भरा, उसके परिजन खुशी से झूम उठे।

अनुभव को गोरखा रेजिमेंट की इनफेंट्री यूनिट में लेफ्टिनेंट के पद में तैनाती मिली है। अनुभव के सेना में अफसर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वर्तमान में रानीखेत के जरूरी बाजार निवासी अनुभव पांडे की प्रारंभिक शिक्षा गोविंद सिंह माहरा स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल रानीखेत से हुई। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद वर्ष 2017 में इस होनहार का चयन एनडीए के लिए हो गया।

चार वर्ष के कठिन प्रशिक्षण व परिश्रम के बाद आज अनुभव भारतीय सेना के हिस्सा बन गए। आज जैसे ही देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पीओपी में अनुभव ने अंतिम पग भरा। उनका बचपन का सपना पूरा हो गया। अनुभव बचपन से ही भारतीय सेना में अफसर बनना चाहते थे। ताड़ीखेत के शिशुवा गांव पैतृक गांव निवासी अनुभव पांडे के पिता दिनेश चंद्र पांडे विकासखंड कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। माता गीता पांडे राजकीय प्राथमिक विद्यालय गाड़ी में सहायक अध्यापिका हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments