HomeBreaking NewsHaldwani : सरकार के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन, ‘रोजगार दो या कफन दो’...

Haldwani : सरकार के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन, ‘रोजगार दो या कफन दो’ का नारा बुलंद

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासत चरम पर है। तमाम राजनैतिक दल हर मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेर रहे हैं। इसी क्रम में यहां समाजवादी कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में सांकेतिक रूप से अपने ऊपर कफन डाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने बेरोजगारी को लेकर सरकार को जमकर कोसा। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के
जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे और महानगर अध्यक्ष अख्तर अली ने किया। इनके नेतृत्व में सपा के दर्जनों कार्यकर्ता बुद्धपार्क में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डिंपल पांडे ने कहा कि कहा कि मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि महंगाई पर अंकुश लगाया जाएगा और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया जायेगा, लेकिन आज बेरोजगारी का आंकड़ा बताता है कि साल दर साल लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई हैं। देश का पढ़ा-लिखा युवा दर-दर भटक रहा है।
उन्होंने कहा कि मंहगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के घर की रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है।

महानगर अध्यक्ष अख्तर अली ने कहा कि केन्द्र सरकार हो या
राज्य सरकार दोनों ही युवाओं को नौकरियां देने में असफल रही है। इसका खामियाजा इन सरकारों को भुगतना पड़ेगा। सपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से कफन अपने ऊपर डालकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए कि ‘सरकार रोज़गार
दो या फिर कफन दो’।

इस मौके पर प्रदेश प्रमुख व महासचिव शोएब अहमद, प्रदेश सचिव यूवजन अनम मालिक, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मला आर्य, युवजन सभा ज़िला अध्यक्ष मुशीर नवाब, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष उमेश राणा, मुलायम यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इकराम, राजेश आर्य, शिवम सिरोही, विशाल, आकाश, वरुण, मोहित, भूरा, निखिल, तन्नू पवार, मोहन कश्यप, राजेश आर्य, राजकुमार, ताज़ीम अंसारी, नरसिम्हा, सलमान, रहीस, ज़ीशान, अमीर जैना आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments