HomeUttarakhandAlmoraपालिका ने पॉलीथिन एवं कूड़ा फेंकने वालों की ली ख़बर, औचक निरीक्षण,...

पालिका ने पॉलीथिन एवं कूड़ा फेंकने वालों की ली ख़बर, औचक निरीक्षण, वसूला जुर्माना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा ने अपने घर—दुकानों का कचरा बाजार व सार्वजनिक स्थलों में फेंकने, प्रतिबिंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आज शुक्रवार को बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर नियमों की अवहेलना करने वालों से जुर्माना वसूला गया और भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कर्मचारियों द्वारा बाजार क्षेत्र में पॉलीथिन एवं कूड़ा फेंकने के विरुद्ध छापमारी अभियान चलाया गया। मीट—मच्छी व अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 10 चालान किये गये, जिसमें तथा कुल 2800 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।

पालिका द्वारा सर्वसाधारण से अपील की गयी कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग कतई न करें तथा अपने घरों, दुकानों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके। कूड़ा डस्टबिन में ही डालें। उक्त अभियान में पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी मोहर्रिर अशोक सिंह बिष्ट, रमेश तिवारी, राम सिंह, पर्यावरण पर्यवेक्षक दीपक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments