यहां स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वाधान में अल्मोड़ा अंडर 16 लीग प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले जारी हैं। आज का मुकाबला मेहरा स्पोर्ट्स ए तथा स्टेडियम बी के बीच खेला गया।
20 ओवर के इस मुकाबले में स्टेडियम बी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 07 विकेट खोकर 134 रन बनाए। विशाल ने 49 रनों का योगदान दिया। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स ए ने यह मुकाबला 07 विकेट से जीत लिया। भार्गव भंडारी ने 58 रनों का योगदान दिया। भार्गव भंडारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर आबिद अली, डीके जोशी, कैलाश मेहरा, अरविंद मेर, डॉ. हरीश टम्टा, मनीष कांडपाल, देव मिश्रा, सावन कोहली, प्रवेश वैद्य, निखिल वैद्य, मलय चौधरी, मानस दुमका, लक्की रावत आदि मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।