HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: सीडीएस विपिन रावत समेत हेलीकाप्टर हादसे में शहीद सैन्य अधिकारियों...

Someshwar News: सीडीएस विपिन रावत समेत हेलीकाप्टर हादसे में शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित, सोमेश्वर में श्रद्धांजलि समर्पण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत भूतपूर्व सैनिकों, व्यापार संघ व भाजपा सोमेश्वर मंडल ने संयुक्त रूप से आज सोमेश्वर चौराहे पर श्रद्धांजलि समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सीडीएस बिपिन रावत सहित हेलीकेप्टर हादसे में शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर सीडीएस रावत द्वारा देश को दी गई सेवाओं को याद किया गया और सेना के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके इस योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघ चालक एवं हवलदार जयंत सिंह कैड़ा तथा संचालन कैप्टन किशोर कुमार अधिकारी ने किया।

श्रद्धांजलि समर्पण कार्यक्रम पूर्व सैनिकों में कैप्टन भोपाल सिंह मेहरा, कैप्टन राजेंद्र सिंह मेहरा, कैप्टन खीम सिंह मेहरा, सूबेदार खड़क सिंह रोतेला, सूबेदार हीरा सिंह मेहरा, ध्यान सिंह नेगी, बहादुर नाथ, मोहन चंद्र जोशी, शिवराज सिंह मेहरा, गंगा सिंह, दुर्गापाल सिंह मेहरा सहित दर्जनों सैनिकों ने भागीदारी निभाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भाई कैड़ा, महामंत्री चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, देवेंद्र जोशी, सुंदर राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, पवन जोशी, नारायण बोरा, राजेंद्र सिंह बोरा, कृष्णा भंडारी, देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, दीवान
बोरा, बंशीधर जोशी, बहादुर भंडारी आदि कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments