अल्मोड़ा के सोनू कांडपाल का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हो गया है। शुभम कांडपाल अल्मोड़ा नगर के तल्ला खोल्टा, सरकार की आली निवासी हैं। शुभम का चयन 11 वीं राष्ट्रीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
शुभम वर्तमान में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अध्ययनरत हैं। शुभम की इस उपलब्धि पर संपूर्ण नगर में खुशी की लहर है। शुभम के चयन पर उनके पिता निर्मल कांडपाल और माता निर्मला कांडपाल ने खुशी जाहिर की है और अपना आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उनके कोच राजेंद्र सिंह कनवाल, किशन लाल, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव गोपाल खोलिया, लियाकत अली खान, बलवंत दानू, मनोज सनवाल, हरिदत्त जोशी, सौरभ कांडपाल, कैलाश कांडपाल, जगदीश जोशी, नवीन जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, आशुतोष कांडपाल, निखिल कांडपाल आदि कई खेलप्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।