HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: सीडीएस जनरल विपिन रावत की हैलीकाप्टर दुर्घटना में मौत से...

Almora News: सीडीएस जनरल विपिन रावत की हैलीकाप्टर दुर्घटना में मौत से शोक, टैलेंट हंट टूर्नामेंट तीन दिन के लिए टला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
हॉलीकाप्टर दुर्घटना से उत्तराखण्ड के गौरव और भारतमाता के सपूत जनरल विपिन रावत समेत अन्य कई सैन्य अधिकारियों की मौत पर जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोकसभा कर सभी दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोक स्वरूप टैलेंट हंट टूर्नामेंट तीन दिन के लिए ​स्थगित कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में हुई शोकसभा में होलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस विपिन रावत समेत कई लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि बिपिन रावत का अचानक चला जाना देश की अपूर्णीय क्षति है। इसके बाद सर्वसम्मति से शोक स्वरूप प्रस्तावित टैलेंट हंट टूर्नामेंट को तीन दिन बाद कराने का निर्णय लिया गया। यह टूर्नामेंट अब 12 दिसंबर को आयोजित होगा।

शोकसभा में राम अवतार, डा. सन्तोष बिष्ट, डा. अखिलेश, डा. मनीष पंत, नंदन रावत, डीके जोशी, प्रशांत जोशी, राकेश जायसवाल, विनीत गिरी, प्रतीक मेहरा, विनोद जोशी, मयंक कपूर, स्मृति नगरकोटी, सुरेन भंडारी आदि सदस्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments