रोहित शर्मा होंगे टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान, विराट सिर्फ टेस्ट में करेंगे कप्तानी

0

मुंबई। शीर्ष आलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं जबकि रोहित शर्मा को वनडे का नया कप्तान बनाया गया है।


ADVERTISEMENTS

दाएं हाथ में सूजन के कारण जडेजा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे और इसी चोट ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर कर दिया है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने दौरे के लिए बुधवार को टीम की घोषणा की।

विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे जबकि रोहित को लम्बे फॉर्मेट में नया उपकप्तान बनाया गया है। रोहित साथ ही वनडे में कप्तान बनाये गए हैं। रोहित अब वनडे और टी -20 फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उत्तराखंड में जन्मे जनरल बिपिन रावत ताकतवर, बेबाक, निर्भीक जनरलों में थे शुमार, जानिए उनके बारे में

हेलिकॉप्टर हादसे के इकलौते सर्वाइवर रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS