HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : नैनीताल जिला जेल बनी कैदियों के लिए कोरोना पाॅजिटीव...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नैनीताल जिला जेल बनी कैदियों के लिए कोरोना पाॅजिटीव डिटेंशन सेन्टर, जेल में बंद कैदियों को भेजा जाएगा हल्द्वानी उप कारागार

हल्द्वानी। प्रदेश का नैनीताल पहला जिला है जहां के जिला कारागार को कोरोना पाॅजिटीव डिटेंशन सेन्टर घोषित किया। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा गृह विभाग को जिला कारागार नैनीताल को कोरोना डिटेंशन सेन्टर बनाने हेतु संस्तुति भेजी गई थी। जिलाधिकारी बंसल की शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर शासन द्वारा जिला कारागार नैनीताल को कोरोना पाॅजेटिव डिटेंशन सेन्टर घोषित कर दिया है। इस सम्बन्ध में गृह विभाग स्तर से जिला कारागार नैनीताल में निरूद्व सभी 114 सिद्धदोष या विचाराधीन कैदियोें को हल्द्वानी में स्थानान्तरित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा जिला कारागार नैनीताल को जनपद नैनीताल का कोरोना पाॅजेटिव डिटेंशन सेन्टर घोषित किया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

महानिरीक्षक कारागार ने वरिष्ठ अघीक्षक उपकारागार हल्द्वानी तथा जिला कारागार नैनीताल को निर्देशित किया है कि सभी सिद्वदोष बंदियों को पर्याप्त पुलिस अभिरक्षा में उनसे सम्बन्धित अभिलेखों सहित उपकारागार हल्द्वानी मे स्थानान्तरित किया जाए। पुलिस पार्टी को भी बंदियो के इतिहास से अवगत करा दिया जाए और बंदियो के स्थानान्तरण के उपरान्त जिला कारागार नैनीताल को कोरोना पाॅजेटिव डिटेंशन सेन्टर के रूप में प्रयोग में लाया जाए।
गौरतलब है कि जिलाधिकारी बंसल ने विगत मई में अपर सचिव गृह उत्तराखण्ड शासन को कोरोना पाॅजेटिव डिटेंशन सेन्टर खोले जाने हेतु संस्तुति की गई थी।

जिलाधिकारी की संस्तुति पर नैनीताल जिला कारागार निरूद्व बंदियो के उपकारागार हल्द्वानी में स्थानान्तरित करते हुये नैनीताल जिला कारागार को कोरोना पाॅजेटिव डिटेंशन सेन्टर मे रूप मेें अपनी सहमति दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला कारागार नैनीताल मे निरूद्व बंदियो को उपकारागार हल्द्वानी मे स्थानान्तरित कर परिस्थितिया सामान्य होने तथा कोरोना वायरस का संक्रमण रूकने तक जिला कारागार नैनीताल को कोरोना प्रिवेंटिव डिटेंशन सेन्टर के रूप मे प्रयोग में लाया जायेगा। जहां पर अब नई व्यवस्था के अनुसार कोरोना पाॅजिटीव कैदियों एवं अपराधियों को रखा जायेगा। तथा जेल मे ही उन्हे स्वास्थ्य सुविधाएं एवं भोजन आदि दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments