HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : साठवें दिन गौसेवा में शामिल हुई टीम थाल सेवा,...

हल्द्वानी न्यूज : साठवें दिन गौसेवा में शामिल हुई टीम थाल सेवा, टीम गौसेवा की सराहना

हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के अगवाई में लगातार दो महा पूर्व से गौ सेवा अभियान जारी है। आज शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन थाल सेवा के पदाधिकारियों ने गौ सेवा में हिस्सा लिया। गायों को अपने हाथों से चारा खिलाते हुए गौ सेवा अभियान में लगी टीम प्रयासों की जमकर सराहना की। थालसेवा के प्रमुख दिनेश मानसेरा व राजीव बग्गा ने कहा हेमन्त साहू पंकज कश्यप और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। बेजुबान को लगातार 60 दिनों चारा पानी की व्यवस्था करना बहुत बड़ा काम है। गौ सेवा अभियान की जितनी सराहना की जाये वह कम है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर थाल सेवा के पदाधिकारियों का गरीब असहाय लोगों को लगातार भोजन उपलब्ध कराने के लिए व गरीबों के इलाज में हर संभव मदद करने के लिए फूल माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।
कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि बेजुबानों को भूख की वजह से तड़पना न पड़े। जिसको देखते हुये चारा-पानी उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार रही रहेगा। इस मौके पर थाल सेवा के प्रमुख दिनेश मनसेरा, राजीव बग्गा, उमंग वासुदेवा व अतुल वर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पंकज कश्यप, हैप्पी माहेश्वरी, सचिन राठौर, सन्दीप यादव, सूरज मिस्त्री व सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments