उत्तराखंड ब्रेकिंग : पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री धामी ने की बड़ी घोषणा

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य खेल महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर पीआरडी जवानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को साल में 300 दिन रोजगार देगी। इसके अलावा सरकार ने पीआरडी जवानों के मानदेय में 70 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वृद्धि की है। इससे उनके वेतन में 2100 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा पीआरडी जवानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि पीआरडी जवानों की ड्यूटी के दौरान पर मृत्यु होने पर उनके परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


ADVERTISEMENTS

चीनी रोवर ने चांद में देखी रहस्यमयी चीज, ​एलियन की झोपड़ी दिया गया है नाम !

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से गणित विषय में शोध के लिए पूरे देश में निर्धारित पांच सीटों में अल्मोड़ा के ललित का चयन

उत्तराखंड में नो वर्क नो पे का आदेश जारी – कर्मचारियों की हड़ताल धरना-प्रदर्शन पर लगाई रोक

ADVERTISEMENTS