HomeBreaking Newsचीनी रोवर ने चांद में देखी रहस्यमयी चीज, ​एलियन की झोपड़ी दिया...

चीनी रोवर ने चांद में देखी रहस्यमयी चीज, ​एलियन की झोपड़ी दिया गया है नाम !

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

चांद के मिशन पर गये चीन के एक रोवर ने एक रहस्यमयी आकार की चीज़ देखी है। जिसे एलियन का घर अथवा रहस्यमयी झोपड़ी के नाम से जाना जा रहा है। वैज्ञानिक यह चीज देखकर हैरान हैं।

आपको बता दें कि इस झोपड़ीनुमा आकृति को देखने वाला रोवर चीन का युतु-2 मून रोवर है। इन दिनों यह घन आकार की वस्तु सोशल मीडिया में खूब छायी हुई है। ज्ञात रहे कि बीते दिनों चीन की स्पेस एजेंसी ने इस घन के आकार की वस्तु की तस्वीर जारी की थी, जिसके बाद से दुनिया भर के वैज्ञानिकों का ध्यान इस ओर आकृष्ट हुआ है। Space.com के अनुसार रोवर ने इस वस्तु को तब देखा जब ये चंद्रमा से दूर वॉन कर्मन क्रेटर में अपना रास्ता देख रहा था।

ज्ञात रहे कि चीन का युतु-2 रोवर चंद्रमा के लिए चीन का चांग Chang’e 4 मिशन का हिस्सा है। ये साल 2019 से चंद्रमा के विभिन्न हिस्सों की खोज में जुटा हुआ है। इस बार में Space.com के एक जर्नलिस्ट एंड्रयू जोंस ने बीते शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा है, “हमारे पास युतु-2 के जरिए चंद्रमा से दूर की ओर का एक अपडेट है. वॉन कर्मन क्रेटर में रोवर से 80 मीटर दूर नॉर्दर्न होराइजन में एक घन के आकार की तस्वीर है, जिसे ‘मिस्ट्री हाउस’ के रूप में संदर्भित किया गया है। यह कोई ओबेलिस्क या एलियंस नहीं, लेकिन निश्चित तौर पर जांच करने के लिए कुछ है और तस्वीर से बहुत कुछ जानना मुश्किल है।”

रोवर द्वारा देखे गए इस घन के आकार की रहस्यमयी वस्तु को फिलहाल ‘मिस्ट्री हाउस’ का नाम दिया गया है। हालांकि इस वस्तु के बारे में तब तक निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता जब तक रोवर इसके नजदीक नहीं पहुंच जाता है। सीएनएसए के अनुसार यह रस्यमयी आकृति करीब 260 फीट की दूरी पर है। फिलहाल चीन के वैज्ञानिक अज्ञात कारणों के चलते इस रोवर को उस व​स्तु के निकट जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। हालांकि चीनी वैज्ञानिकों का कहना है कि यूतु 2 रोवर को नजदीक नहीं भेजे जाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस रोवर की गति काफी धीमी है और यदि रोवर को उसके करीब भेजा गया तो इसमें 2 से 3 महीना मशिन लंबा खिंच जायेगा। इस दौरान रोवर की ऊर्जा भी खत्म हो जायेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments