HomeUttarakhandAlmoraशीत लहर : पालिका ने इन स्थानों पर की है अलाव की...

शीत लहर : पालिका ने इन स्थानों पर की है अलाव की व्यवस्था, अल्मोड़ा वाले देख लीजिए

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

दिसंबर का माह और कड़ाके की सर्दी। अल्मोड़ा का मौसम पल—पल बदल रहा है। कभी धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। सुबह—शाम कोहरा परेशान कर रहा है। ऐसा में नगर पालिका ​परिषद अल्मोड़ा ने ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्थ विभिन्न स्थानों में की है, ताकि लोग सर्द मौसम में कुछ राहत पा सकें।

पालिका परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जाड़ो के मौसम में शीत लहर को देखते हुए नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर गत 01 दिसंबर से केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड व जीजीआईसी तिराहा में शाम के समय ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था की गयी है। वहीं आज सोमवार 07 दिसंबर से शहर के अन्य स्थानो पर भी अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। अलाव जलाने के चयनित स्थानों में धार की तुनी, एनटीडी चौराहा, लक्ष्मेश्वर मामू टी स्टाल के समीप, डाईट के पास, टैक्सी स्टैण्ड जीजीआईसी के पास, केमू स्टेशन, तल्ला राजपुरा चौराहा, पल्टन बाजार, जौहरी बाजार, थाना बाजार व गंगोला मोहल्ला। यह जानकारी अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद की ओर से दी गई है। वहीं अल्मोड़ा का तापमान आज अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 04 बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments