HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : फ़ौजी वर्रीयोर्स ने शेर दा के शेर पर हासिल...

अल्मोड़ा न्यूज : फ़ौजी वर्रीयोर्स ने शेर दा के शेर पर हासिल की जीत

ADVERTISEMENTS
  • स्व. शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
  • मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पूर्व विधायक मनोज तिवारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

स्वर्गीय शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मालगांव में फाईनल मैच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जीवन भण्डारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से शारिरिक विकास के साथ साथ बौद्धिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल को केवल खेल समझकर नहीं खेलना चाहिए अपितु इसे इस मनोयोग के साथ भी खेलना चाहिए ताकि खेलों में युवाओं का कैरियर भी बन सके।

आज रविवार को शेरदा के शेर और फ़ौजी वर्रीयोर्स के बीच में फाईनल मैच खेला गया, जिसमें फौजी वर्रीयोर्स ने 57 रनों से मैच जीत कर शेर दा के शेर पर जीत हासिल की। इस मैच में मैन आफ दि मैच रौनी, मैन आफ दि सिरीज फौजी वर्रीयोर्स के विजय रहे। कार्यक्रम में पान सिंह अधिकारी, कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडेय, संजय दुर्गापाल, मदन डांगी, धर्मेन्द्र बिष्ट, वैभव पाण्डेय, राहुल अधिकारी, ललित फर्तयाल, उज्ज्वल जोशी, संजू सिंह, सुनील ग्वाल, हिमांशु बिष्ट, दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, धन सिंह, पूरन सिंह, रजत, संजय, अंकित, अमन, पंकज, रौनी, उज्जवल, शुभम, राजकुमार, गब्बर, सागर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments