HomeUttarakhandAlmoraशानदार, बढ़ाया देश का गौरव : लक्ष्य सेन ने जीती 22 लाख...

शानदार, बढ़ाया देश का गौरव : लक्ष्य सेन ने जीती 22 लाख की इनामी राशि

ADVERTISEMENTS
  • वर्ल्ड नम्बर एक डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन से हुआ मुकाबला
  • बैडमिंटन विश्व फेडरेशन वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट फाइनल्स

सीएनई रिपोर्टर

बाली, इंडोनेशिया में दिनांक 1 से 5 दिसंबर तक आयोजित 15 लाख डॉलर की इनामी बैडमिंटन विश्व फेडरेशन के प्रतिष्ठित वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट लक्ष्य सेन ने सेमी फाइनल में स्थान बनाने पर लक्ष्य ने 30 हजार डालर यानी 22 लाख की इनामी राशि जीती है। निश्चित रूप से यह उनकी शानदार उपलब्धि है। उन्होंने पूरे विश्व में देश, उत्तराखंड व अपने गृह क्षेत्र अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।

उत्तराचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने खेल की जानकारी देते हुए बताया कि लक्की ड्रा में सेमी फाइनल में लक्ष्य की टक्कर फिर से वर्ल्ड नम्बर एक डेनमार्क के विक्टर अक्सेल्सन से हुई, जहां उनको 21-13 व 21-11 से हार का सामना करना पड़ा।

सेमी फाइनल में पहुंचने पर लक्ष्य सेन को 30000 डॉलर (22 लाख) की इनामी राशि मिली। जीत के बाद विक्टर अक्सेल्सन ने कहा कि ”लक्ष्य सेन बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी हैं, मैं उनकी काफी इज्जत करता हूं।” वे बोले ”मैंने पहले भी लक्ष्य के साथ दुबई में दो हफ्ते ट्रेनिंग की और विश्व कप के उपरान्त वे फिर से लक्ष्य के साथ ट्रेनिंग करेंगे।”

ज्ञात रहे कि पिछले 8 हफ्ते में लक्ष्य 7 सुपर सीरीज टूर्नामेंट खेल चुके हैं, जहां 5 बार उनकी टक्कर वर्ल्ड नम्बर 1 व 2 विक्टर अक्सेल्सन व जापान के केंटो मोमोटा से हुई है, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से जबरदस्त छाप छोड़ी है।

उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने अपने कैलेण्डर वर्ष में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन विश्व फेडरेशन के प्रतिष्टित वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट में स्थान बनाने व सेमी फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी के रूप में उपलब्धि हासिल की।

लक्ष्य सेन के सेमी फाइनल तक का सफ़र तय करने के अलावा भारत की दूसरी खिलाड़ी पीवी सिन्धु लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुचीं। सिन्धु को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। लगातार तीसरी बार सिन्धु को वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट में रजत पदक प्राप्त हुआ।

लक्ष्य सेन की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार के साथ उनके गृह जनपद से बधाई दी है। लक्ष्य सेन के शानदार प्रदर्शन पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, नंदन रावत, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्तियल, राकेश जैसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, डॉ. दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, विजय प्रताप, डीके जोशी, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा, डॉ. अखिलेश समेत समस्त खेल प्रेमिओं ने लक्ष्य व उनके टूर्नामेंट में कोच के रूप में उनके पिता डीके सेन व माता निर्मला धीरेन सेन को शुभकामनाएं देते हुए अपार हर्ष जाहिर किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments