Home International एजाज पटेल ने रचा इतिहास, पारी में सभी 10 विकेट झटकने वाले...

एजाज पटेल ने रचा इतिहास, पारी में सभी 10 विकेट झटकने वाले बने तीसरे गेंदबाज

0

मुंबई। न्यूज़ीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल टेस्ट इतिहास में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। पटेल ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को 47.5 ओवर में 119 रन पर 10 विकेट लेकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

Add New Post


ADVERTISEMENTS

मुंबई में जन्‍मे एजाज ने अपने घर पर इतिहास रचा है और विदेशी जमीन पर पारी में 10 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बने हैं। जिम लेकर ने 1956 में पहली बार करके यह कारनामा कर दिखाया था जबकि 1999 में अनिल कुंबले ने इसको दोहराया और अब 2021 में एजाज ने यह कारनामा करके दिखाया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

एजाज पटेल घर से दूर एक पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। लेकर (मैनचेस्टर) और कुंबले (दिल्ली), 10 विकेट लेने वाले पिछले 2 गेंदबाजों ने घरेलू मैदान पर उपलब्धि हासिल की थी।

मुंबई का लड़का एक सपना लिए न्यूज़ीलैंड से वापस मुंबई आता है और सिनेमा की हजारों स्क्रिप्ट के बीच टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी स्क्रिप्ट लिखता है, जिसे आने वाले कई वर्षों तक याद रखा जाएगा। एज़ाज पटेल – इस नाम को अब लेकर और अनिल कुंबले जैसे महान गेंदबाज़ों की उस सूची में शामिल किया जाएगा, जिसमें किसी गेंदबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लिए हों।

Breaking Uttarakhand : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर 20 लोगों ने किया जानलेवा हमला

Big Breaking, Uttarakhand : पीएम मोदी की रैली में जा रही बस कार से टकराई, चार लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS