HomeUttarakhandAlmoraघर में घुसे बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक पर चाकू से किये तबातोड़...

घर में घुसे बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक पर चाकू से किये तबातोड़ प्रहार, लूटपाट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

यहां देहरादून हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक बदमाश ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति के साथ लूटपाट की। इस दौरान प्रतिरोध करने पर ​सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक पर चाकू से कई वार भी किये, जिससे वह घायल हो गये।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत हरबर्टपुर के आदर्श विहार वार्ड नंबर 2 में देर रात एक बदमाश चाकू लेकर बुजुर्ग दंपत्ति के घर में दाखिल हो गया। प्रतिरोध करने पर बदमाश ने रिटायर्ड शिक्षक नरेंद्र ढौंढियाल पर चाकू से कई वार किये, जिससे वह लहुलूहान हालत में वहीं गिर पड़े। जिसके बाद बदमाश घर में रखे कीमती जेवरात लूटकर फरार हो गया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शिक्षक के चेहरे, गले और हाथ पर गम्भीर चोटे आई हैं। इधर इस मामले में हरबर्टपुर चौकी प्रभारी पंकज तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची व आवश्यक जांच की। इस दौरान पाया गया कि कमरे के फर्श में खून बिखरा हुआ है, जो कि रिटायर्ड शिक्षक पर चाकू से किये गये वार के बाद फैल गया था। बदमाश ने जिस तरह से शिक्षक पर प्रहार किया है, उससे साबित होता है कि उसका इरादा बुजुर्ग को जान से मार देने का रहा होगा।

Big Breaking, Uttarakhand : पीएम मोदी की रैली में जा रही बस कार से टकराई, चार लोगों की मौत

इधर पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कि गई हैं। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। इधर मामले को लेकर स्थानीय जनता में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही भय मुक्त वातावरण बनाना होगा।

Breaking Uttarakhand : पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर 20 लोगों ने किया जानलेवा हमला

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments