HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पुलिस ने कोविड सुरक्षा को चलाया अभियान, मास्क वितरित

अल्मोड़ा पुलिस ने कोविड सुरक्षा को चलाया अभियान, मास्क वितरित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा पुलिस ने उत्तराखंड में फिर से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान की शुरूआत कर दी है। पुलिस द्वारा आम जन से मास्क अनिवार्य रूप से पहनने को कहा जा रहा है। इसी क्रम में सार्वजनिक वाहन में यात्रा कर रहे लोगों को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा मास्क वितरित किये गये।

कोतवाल अरूण कुमार ने आम लोगों से सामाजिक दूरी बनाये रखने और मास्क अनिवार्य रूप से पहनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक बार फिर से फैल रहा है, लेकिन आम जन बिना मास्क पहने सार्वजनिक वाहन में सफर कर रहे है, जिससे वायरस के फैलने का डर बना हुआ है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा संक्रमण फैलने से बचाने के लिए आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा चैक पोस्ट लोधिया के पास सार्वजनिक वाहनों में बिना मास्क के यात्रा कर रहे यात्रियों को मास्क वितरित किये गये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments