HomeBreaking Newsयात्रीगण ध्यान दें, रानीखेत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड का यह आया आदेश, पढ़िये...

यात्रीगण ध्यान दें, रानीखेत एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड का यह आया आदेश, पढ़िये ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

काठगोदाम से दिल्ली होते हुए जैसलमेर जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा फैसला ले लिया गया है। तय हुआ है कि अब यह ट्रेन पूर्ववत संचालित होगी और रद्द नहीं होगी। ज्ञात रहे कि पहले 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक यह ट्रेन रद्द कर दी गई थी।

आपको याद दिला दें कि रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को कोहरे के चलते 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया था, इनमें से प्रमुख ट्रेन रानीखेत एक्सप्रेस भी शामिल थी। जिसके बाद से यात्रियों में भारी निराशा और असंतोष बना हुआ था। जनता की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम से दिल्ली-जैसलमेर को चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के रद्द करने के आदेश को वापस ले लिया है। इस बावत काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि अब ट्रेन पूर्व की भांति अपने समय से काठगोदाम से चलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड का निर्देश पहुंच चुका है। अब यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। यात्री अपना रिजर्वेशन इस ट्रेन में करा सकते हैं। इस आदेश के बाद दिल्ली और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments