HomeUttarakhandAlmora"बुढ़ापा है और आंखें कमजोर हो रही, चश्मे का नंबर बदलें हरीश...

“बुढ़ापा है और आंखें कमजोर हो रही, चश्मे का नंबर बदलें हरीश रावत”, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सीएम पर कसा तंज

ADVERTISEMENTS
  • सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत करने अल्मोड़ा पहुंचे गणेश जोशी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत प्रदेश की बीजेपी सरकार के कार्यकाल को विफल बताते हुए उस पर लगातार हमलावर हैं। ऐसे में सैनिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करने अल्मोड़ा पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा है। गणेश जोशी ने कहा कि हरीश को अब बुढ़ापा आने की वजह से उनकी आंखें कमजोर हो गयी हैं, जिस कारण उन्हें कुछ दिखाई नही दे रहा है। उन्हें चश्मा बदलने की सख्त जरूरत है।

मंत्री गणेश जोशी आज अल्मोड़ा में सैनिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेने अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर समानित किया गया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उनकी केंद्र व राज्य की सरकार लगातार विकास के नए आयाम विकसित कर रही है। सैनिकों को बीजेपी की सरकार में विशेष संम्मान दिया जा रहा है, लेकिन विपक्षी दलों को यह पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरीश रावत अब बूढ़े हो गए हैं जिस कारण उनको कुछ दिखाई नही दे रहा है। उनके नज़र के चश्मे का साइज बढ़ गया है, लेकिन वह पुराने चश्मे से ही देख रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वह अपना नया चश्मा बनायें। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, दर्शन रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments