HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : राजपुरा में पेयजल संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी : राजपुरा में पेयजल संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी। राजपुरा में व्याप्त पेयजल संकट के विरोध में कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के अगवाई में स्थानी लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जमकर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहां राजपुरा में पिछले चार दिनों से ट्यूबल खराब होने से पेयजल संकट व्याप्त हैं ठंठ के मौसम में छोटे-छोटे बच्चे व महिलाओं को पानी के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। साहू ने बताया जल संस्थान प्रशासन टैंकरों से सही मात्रा में पेयजल वितरण नहीं करवा पा रहा है।

जिससे जनता में भारी रोष पनप रहा है जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं होने पर जल संस्थान कार्यालय में ताला बंदी की जायेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पंकज कश्यप, साहिल राज, अन्नू बाल्मीकि, रेखा देबी, मुकेश सरकार, पूनम मण्डल, रेखा साहू, जया तिवारी, सुशील राय समेत दर्जनों लोग थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments