HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेंकिंग : धोखे से ​खा लिया कीटनाशक, युवती की मौत

हल्द्वानी ब्रेंकिंग : धोखे से ​खा लिया कीटनाशक, युवती की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक युवती ने धोखे से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसे गम्भीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गत ​देर शाम बिन्दुखत्ता निवासी 20 वर्षीय पिंकी पुत्री रेवाधर भट्ट ने गेहूं से निकले कीटनाशक के पाउच को धोखे से मुंह से फाड़ दिया। इस बीच पाउच से कीटनाशक का पाउडर उसके मुंह में चला गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे नजदीकि अस्पताल ले गये, जहां हालत गंभीर देेख चिकित्सकों ने उसे एसटीएच रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। ​बालिका की एक मामूली सी गलती से उसकी जान चली जायेगी, ऐसी किसी को उम्मीद भी नहीं थी।

इधर गत दिवस हुए एक अन्य मामले में पश्चिमी खेड़ा गौलापार निवासी 60 वर्षीय सरस्वती देवी पत्नी हीरा सिंह की बीते दिवस किसी बात को लेकर अपनी बहू से कहासुनी हो गई। इससे दोनों इतनी क्षुब्ध हो गई कि उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। जहां सरस्वती देवी की मौत हो गई। जबकि उपचार बाद उसकी बहू की हालत में सुधार बताया गया है। उसे चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments