HomeAccidentबस ने स्कूटी सवार कालेज छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत, मोर्चरी में...

बस ने स्कूटी सवार कालेज छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत, मोर्चरी में रखा है शव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

राजधानी देहरादून में हुए एक दर्दनाक हादसे में बीएससी एग्रीकल्चर के तृतीय वर्ष के छात्र की बस के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गत दिवस थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत मांडुवाला में घटित हुई है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के तवांग का रहने वाला 25 साल का ब्रावो नोरबू डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर का तीसरे वर्ष का छात्र था। छात्र अपनी स्कूटी से प्रेमनगर क्षेत्र के मांडुवाला की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसकी स्कूटी अनियंत्रित हुई और वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आई अपने ही कलेज की बस की चपेट में आ गया और कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रेमनगर कुलदीप पंत ने बताया कि मृतक के भाई फूरपा नोरबू आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से उत्तर पूर्वी छात्रों में काफी रोष है। उन्होंने पुलिस ने बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर छात्र के परिजनों के पहुंचने पर आज शुक्रवार को उसके अंतिम संस्कार की सम्भावना है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments