HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, कोहरे की चपेट में शहर, रात कड़ाके की ठंड, 03 डिग्री...

अल्मोड़ा, कोहरे की चपेट में शहर, रात कड़ाके की ठंड, 03 डिग्री तक तापमान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर क्षेत्र सहित संपूर्ण जनपद में सुबह—शाम पड़ रहा कोहरा आफत बन चुका है। कोहरे के चलते जबरदस्त ठंड का अहसास हो रहा है। ठंड की अचानक वृद्धि हो चुकी है और तापमान गिर रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे तक जिला मुख्यालय को कोहरे ने अपने आगोश में लिए रखा। सुबह के समय काफी देर तक कोहरा छाए रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया और दिन भर धूप खिली रही। यह अलग बात थी आज की धूप में पहले की तरह तपिश नहीं थी। फिर भी धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है। कोसी घाटी समेत अन्य इलाकों में अधिकांश दिन सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। जिस कारण ठंड में भी अचानक वृद्धि हो गई है। रात्रि के समय पाला गिरने से दिक्कत लगातार बढ़ रही है। बुधवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 03 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments