HomeUttarakhandAlmoraअंजान शख्स, महिला ने समझा पड़ोसी, आया लिंक और खाते से गायब...

अंजान शख्स, महिला ने समझा पड़ोसी, आया लिंक और खाते से गायब हुए 01 लाख

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां एक अंजान व्यक्ति को महिला अपना पड़ोसी समझने की भूल कर बैठी। उसके द्वारा भेजे गये एक लिंक पर उसने जैसे ही क्लिक किया, महिला के खाते से पूरे एक लाख रूपये साफ हो गये। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के 80 हजार वापस दिलवा दिये हैं, ज​बकि शेष राशि के लिए कार्रवाई गतिमान है।

दरअसल, इन दिनों साइबर ठग काफी सक्रिय हो गये हैं। रोज ठगी के नए—नए पैंतरे इन जालसाजों द्वारा अपनाये जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में द्वाराहाट की एक महिला साइबर ठगों की ठगी का शिकार हो गई। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत 06 नवंबर को शिकायतकर्ता दीप्ति निवासी द्वाराहाट द्वारा द्वाराहाट थाने में एक शिकायत दर्ज की गई। जिसमें बताया गया था किए अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे फोन किया गया, जिसमें उसने उसे महिला का पड़ोसी बताया। महिला उस पर यकीन कर बैठी। फिर उस अंजान ​व्यक्ति ने किसी आवश्यक कार्य हेतु 10 हजार रुपये की मदद मांगी तथा एक लिंक भेजकर लिंक के जरिये भुगतान करने का निवेदन किया।

शिकायतकर्ता महिला ने विश्वास में आकर साइबर ठग द्वारा प्रेषित उक्त लिंक पर क्लिक कर दिया और उसके बैंक खाते से एक लाख रुपए की धनराशि साफ हो गई। एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा मामले को निकट पर्यवेक्षण में लेकर उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनि मोहन सिंह सौन को त्वरित कार्यवाही कर धनराशि बरामद कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस एसआई मोहन सिंह सौन व महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी द्वारा संबंधित ऑनलाइन ऐप के नोडल ऑफिसर व बैंक के नोडल ऑफिसर से पत्राचार कर डाटा प्राप्त किया गया।
डाटा का विश्लेषण कर संबंधित ऑनलाइन ऐप के नोडल ऑफिसर से समन्वय स्थापित कर 23 नवंबर, 2021 को शिकायतकर्ता के खाते से धोखे से आहरित धनराशि में से 80 हजार रुपये वापस दिलवा दिये गये हैं। शेष 20 हजार रुपये वापस दिलाने की कार्यवाही जारी है। अपने रूपये वापस पाकर शिकायतकर्ता दीप्ति द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा व द्वाराहाट पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

अल्मोड़ा पुलिस की अपील
अल्मोड़ा पुलिस ने आम जन से अपील जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में साइबर ठग सक्रिय हैं। आनलाइन लेन—देन करते समय सतर्क रहें। अपने खाते से सम्बन्धित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अंजान लिंक पर क्लिक ना करें व अपनी ओटीपी, सीवीवी की जानकारी किसी अंजान व्यक्ति को ना दें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments