HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में गुरुपर्व पर भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन

बागेश्वर में गुरुपर्व पर भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन

बागेश्वर। गुरु नानक देव की 552वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह, जो बोले सो निहाल का उदघोष किया। भजन-कीर्तन गाए और लंगर का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस दौरान हरीश सोनी, किशन सोनी आदि ने गुरुनानक देव के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उनके बताए सेवा, प्रेम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

उधर, गरुड़ तहसील के खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज में गुरुनानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। विवेकानंद इंका में गुरुनानक के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि महापुरुषों का जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक है। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। बहिन अंजली सुनौला ने गुरुनानक व रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान चंद्रशेखर बड़सीला, उमेश जोशी, दीप तिवारी, गणेश प्रसाद, जगदीश जोशी, सुरेश जोशी, अरविंद नेगी, जगमोहन, देवेश तिवारी, शंकर बागड़ी, धन सिंह गढ़िया, सतीश भट्ट, प्रमोद पंत, महेंद्र नेगी, श्यामाचरण पाटनी, हिमांशु उपाध्याय, भावना रावत, इंद्रा पांडे, अशोक थायत,भुवन मिश्रा, गणेश कांडपाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments