HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : यहां गधेरे में मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष...

बागेश्वर ब्रेकिंग : यहां गधेरे में मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका – जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। कौसानी थाना अंतर्गत अमोली गधेरे में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को बागेश्वर ले आई। बाद में महिला के पति ने जिला अस्पताल आकर महिला की शिनाख्त की। इधर पुलिस की सूचना पर मायके पक्ष के लोग बागेश्वर पहुंचे तथा उन्होंने मृतका की हत्या की आशंका व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के कौसानी थाना अंतर्गत अमोली गांव निवासी 36 वर्षीया दीपा देवी पत्नी जगदीश राम 9 नवंबर से लापता थी, जिसकी खोजबीन के बाद महिला के पति ने कौसानी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार की सायं कुछ ग्रामीणों ने अमोली गधेरे के समीप बदबू महसूस की। कुछ दूर जाने पर उन्होंने गधेरे में पत्थर से ढका शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त का प्रयास किया परंतु महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिस पर पुलिस महिला के शव को जिला मुख्यालय में बने मॉर्चरी में रख दिया।

उत्तराखंड : यहां पर्यावरण मित्र महिला के साथ अभद्रता, कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने जगदीश राम को बुलाकर शिनाख्त कराई तो उसकी शिनाख्त दीपा देवी के रूप में हुई। इसके बाद मृतका के मायके को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतका का भाई व मां समेत अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने संदेह व्यक्त किया है कि महिला की हत्या की गई है।

फिलहाल मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। मृतका की 18 साल की पुत्री व 16 साल का पुत्र है। इधर मृतका का पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोतवाल डीएल वर्मा, उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट समेत एसओजी इंचार्ज राजेंद्र रावत व वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुंदन सिंह रौतेला ने इस संबंध में कई ग्रामीणों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

सपना चौधरी के बुरे दिन शुरू ! कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments