HomeBreaking Newsकुख्यात गैंगस्टर—शूटर 02 साथियों संग गिरफ्तार, पति—पत्नी की हत्या की ली थी...

कुख्यात गैंगस्टर—शूटर 02 साथियों संग गिरफ्तार, पति—पत्नी की हत्या की ली थी सुपारी

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

हरिद्वार के नव विवाहित जोड़े को जान से मारने के लिए 10 लाख की सुपारी वाले मामले में फरार चल रहा शूटर पंकज वाल्मीकि दो अन्य साथियों के साथ एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ गया है। कुख्यात अपराधी पंकज को जेल में बंद नरेंद्र वाल्मीकि ने हत्या के निर्देश दिये थे, लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और एक बड़ी वारदात पुलिस की सक्रियता से टल गई।

वाल्मीकि गैंग का शूटर पंकज

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जेल में बंद कुख्यात नरेंद्र वाल्मीकि गैंग के फरार शूटर पंकज को उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून की क्लेमेंनटाउन पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी देहरादून के चंद्रबनी इलाके से हुई है।

बताया जा रहा है कि पौड़ी जेल में बंद गैंगस्टर नरेंद्र वाल्मीकि जेल से ही अपना नेटवर्क चला रहा था। पंकज उसका भरोसेमंद शूटर है, जो नरेंद्र के एक इशारे पर किसी का भी काम तमाम कर दिया करता है। एसटीएफ के अनुसार नरेंद्र वाल्मीकि ने जेल से ही पंकज को हरिद्वार के एक नवविवाहित जोड़े को जान से मारने के लिए कहा था। उसे निर्देशित किया गया था कि जब यह जोड़ा कोर्ट पहुंचे तो उन्हें शूट कर दिया जाये। पुलिस और एसटीएफ की सतर्कता के चलते उसका यह प्लान फेल हो गया।

नरेंद्र वाल्मीकि सहित तीन शूटर किसी वारदात को अंजाम देते उससे पहले ही यह लोग एसटीएफ के शिकंजे में आ गये। आरोपियों में नीरज पंडित, निवासी हरियाणा, सचिन निवासी मुजफ्फरनगर और अंकित, निवासी सहारनपुर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ पहले से गैंगस्टर में मामले दर्ज हैं।एसटीएफ का कहना है कि जांच में यह बात भी सामने आयी है कि नरेंद्र वाल्मीकि ने जेल से ही हरिद्वार के नवविवाहित जोड़े और 02 अन्य लोगों को भी मारने की 10 लाख की सुपारी ली थी।

वहीं एसटीएफ को पता चला कि राजकुमार त्यागी, निवासी ग्राम काशीपुर, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार और नीरज त्यागी निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना मंगलौर जिला हरिद्वार ने ही नवदंपति जोड़े की हत्या के लिए सुपारी दी थी। एसटीएफ ने पति-पत्नी की सुपारी देने पर राजकुमार और नीरज त्यागी को भी मंगलौर से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पंकज हत्थे नहीं चढ़ रहा था। पंकज की काफी लंबे समय से तलाश थी। बताया गया है कि पंकज ही नरेंद्र वाल्मीकि का मुख्य शूटर है।

पंकज पर हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे यूपी और उत्तराखंड में पहले से ही दर्ज हैं। हालांकि नरेंद्र वाल्मीकि गैंग के कई अन्य फरार सदस्यों की भी तलाश चल रही है। ​पंकज की मदद से उम्मीद है जल्द ही वह भी सलाखों के पीछे होंगे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments