HomeUttarakhandAlmoraSSP Almora द्वारा ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग, 04 पारिवारिक विवादों को निपटाया

SSP Almora द्वारा ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग, 04 पारिवारिक विवादों को निपटाया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

एसएसपी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग करके यहां महिला थाने में 04 पारिवारिक वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में महिलाओं के उत्पीड़न, पारिवारिक समस्याओं के निराकरण एवं निदान हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर एक महिला ऐच्छिक ब्यूरों का गठन किया गया है। गत दिवस महिला थाना अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग आहूत की गई, जिसमें ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला, प्रो. इला साह (समाजशास्त्री), प्रो. विजयरानी ढौडियाल (शिक्षाविद्) तथा महिला थानाध्यक्ष उनि श्वेता नेगी की उपस्थिति में पारिवारिक विवादों से संबंधित 04 प्रकरणों का सफल निस्तारण किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments