HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कांग्रेस में फूटे आक्रोश के स्वर ! पूर्व दर्जा राज्य...

अल्मोड़ा : कांग्रेस में फूटे आक्रोश के स्वर ! पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने लगाये यह गम्भीर आरोप, जिलाध्यक्ष ने दिया जवाब, पढ़िये पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पूर्व ही आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं। गम्भीर मसला यह है कि कांग्रेस के मौजूदा जिलाध्यक्ष पर अल्मोड़ा विधानसभा में पार्टी को दो गुटों में बांटने का आरोप लगाया गया है। साथ ही हालात यही रहने पर तमाम कांग्रेसजनों को साथ लेकर पृथक से कार्यक्रम संचालित करने की चेतावनी दी है।

दरअलस, पूर्व उपाध्यक्ष एन.आर.एच.एम. और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड के अध्यक्ष को एक खुला पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जो कुछ कहा है उससे अल्मोड़ा कांग्रेस में उभर रहे विरोध के स्वर साफ दिखाई देते हैं।

पत्र में उन्होंने पूर्व में भेजे गये पत्र का हवाला दिया है। जिसमें कहा गया है कि अल्मोडा जनपद के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा अल्मोडा विधानसभा में पार्टी को दो गुटों में बांटने का कार्य किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोडा द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना चन्द लोगों को दी जाती है तथा किसी भी कार्यक्रम में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों को कार्यक्रम की सूचना देना भी उचित नहीं समझा जाता। जिलाध्यक्ष द्वारा विगत पांच वर्षो में पार्टी को कमजोर करते हुये सैकड़ों वरिष्ठजनों को पार्टी से निष्कासित करने का कार्य किया गया, किंतु उनके द्वारा कभी नये कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने कार्य नहीं किया गया।

इनके द्वारा अल्मोडा विधानसभा में केवल चंद लोगों को साथ लेकर कार्यक्रम आहूत किये जाते हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें व उनके साथियों को किसी भी कार्यक्रम की सूचना अथवा प्रतिभाग करने सम्बन्धी जानकारी नहीं दी जाती। जबकि अन्य पार्टियों में जिलाध्यक्षों द्वारा समस्त विधान सभा के दावेदारों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने, नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्य किया जाता है। जिलाध्यक्ष द्वारा इस परिपाटी को न अपनाकर पार्टी को धड़ों में बांटने का कार्य किया जाना कांग्रेस पार्टी के हित में नहीं है।

उक्त कृत्यों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी को दो गुटों में बांटकर, वरिष्ठजनों को पार्टी से निष्कासित कर एवं नये सदस्यों को पार्टी से न जोडकर केवल कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। बिट्टू कर्नाटन ने कहा कि पूर्व में पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया था कि आप उक्त प्रकरण की एक कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच करें, किन्तु अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। दोषियों व पार्टी को कमजोर करने वालों को तत्काल दण्डित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। जिससे आगामी 2022 के चुनाव में पार्टी मजबूती से जनपद की समस्त सीटों में अपना परचम लहरा सके और अल्मोडा विधानसभा में हो रही गुटबाजी को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि तत्काल अपेक्षित कार्यवाही नहीं की जाती है तो उन्हें सभी वरिष्ठजन एवं नजर अंदाज किये गये कर्मठ कांग्रेसजन व पदाधिकारी को साथ लेकर पृथक से पार्टी हित में कार्यक्रम संचालित करने को बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला कांग्रेस कमेटी की होगी।

बिट्टू कर्नाटक ने आरोप लगाया कि वर्ष 201ृ2 से उन्हें किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व कांग्रेस प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को इस विषय में डांटा भी था, लेकिन इसके बावजूद उनका रवैया नहीं बदला। उन्होंने कहा कि यदि वह गुटबाजी कर रहे हैं तो इस तरह के आरोप लगाने के बजाए उन्हें कांग्रेस से ही बाहर कर दें। कर्नाटक ने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनकी पूर्ण निष्ठा कांग्रेस पार्टी और मुखिया हरीश रावत के प्रति है।

कांग्रेस में अपनी अलग खिचड़ी पका रहे कुछ लोग, कर्नाटक के सभी आरोप निराधार : पीतांबर पाण्डेय

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि बिट्टू कर्नाटक जो भी आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह निराधार हैं। उनका एक ही लक्ष्य है कि कांग्रेस संगठन मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जहां तक श्री कर्नाटक का आरोप है कि उन्हें कार्यक्रमों की सूचना नहीं दी जाती। इसके लिए वह यह बताना चाहेंगे कि कांग्रेस का जब भी कोई भी कार्यक्रम होता है समाचार पत्रों, whatsapp आदि से सूचना भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक लंबे समय से जानबूझ कर अलग खिचड़ी पका रहे हैं। वह हर माध्यम से वह सूचना कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को देते आये हैं, लेकिन घर—घर जाकर सूचना देने में समर्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई तो यह कि जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं, वास्तव में वही कांग्रेस में रहते हुए गुटबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि गुटबाजी इन्हीं लोगों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह लोग जिला कांग्रेस कमेटी को विश्वास में लिए बगैर अलग कार्यक्रम करते हैं। अलबत्ता कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments