HomeUttarakhandNainitalराहत की खबर (हल्द्वानी) : गौलापुल से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू

राहत की खबर (हल्द्वानी) : गौलापुल से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर से गौलापार, सितारगंज, खटीमा जाने वाले बड़े वाहनों के लिए राहत की खबर है। पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद प्रशासन ने गौला पुल को बड़े वाहनों के आवागमन के लिए भी खोल दिया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के आदेश पर गौला पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रहे बड़े वाहनों के दबाव को लेकर सोमवार को उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण के बाद गौला पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस के अधिकारियों से भी वार्ता की गई।

पुलिस से वार्ता के बाद सोमवार से गौला पुल में बड़े वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। तय किया गया कि गौलापुल में बड़े वाहन धीमी गति से आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान गौलापुल स्थित पोस्ट में तैनात पुलिस वाहनों की गति पर नजर रखेंगे।

Big Breaking : भाजपा के वरिष्ठ नेता सामंती सहित 03 की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments