HomeAccidentगैस पाइप में लीकेज से लगी आग में झुलसे पिता—पुत्र, दर्दनाक मौत,...

गैस पाइप में लीकेज से लगी आग में झुलसे पिता—पुत्र, दर्दनाक मौत, पत्नी अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रूद्रपुर

रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से पिता—​पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी झुलस गई है। जिसके बाद उसे गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यूएस नगर के रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर नगर निवासी केदार उम्र 30 साल सिडकुल फैक्ट्री का कर्मचारी था। वह यहां अपनी पत्नी नेहा और दो साल के बेटे वंश के साथ रहता था। सोमवार देर रात वह काम से घर लौटा। इसके बाद जब वह गैस पर खाना गर्म करने लगा, तभी अचानक गैस सिलेंडर का पाइप में लीकेज हो गई। वह जब तक कुछ समझ पाता आग हर तरफ फैल गई।

इस आग में वह और उसका 02 साल का बेटा वंश बुरी तरह झुलस गये। इस बीच केदार की पत्नी नेहा ने पिता—पुत्र को बचाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी बुरी तरह झुलस गई और वहीं घर पर ही बेहोश होकर गिर गई। घर में भगंकर आग की लपटें देख इलाके के लोग सकते में आ गये। लोगों ने ​अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और जैसे—तैसे आग पर काबू पाया, किंतु तब तक पिता—पुत्र की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल महिला नेहा को स्थानी सरकारी अस्पताल भर्ती करा यिदा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments