HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी : स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान प्राचीन देवी मंदिर, केमू स्टेशन के पास बाइक संख्या यूए04ई-4466 से जा रहे युवक को रूकने का इशारा किया गया वह सकपका गया और बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे पीछा कर कुछ ही दूरी पर रोक लिया गया। तलाशी में युवक के पास से पुलिस को 4.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

तस्कर ने पुलिस को अपना नाम सलीम जावेद पुत्र अमानत हुसैन निवासी दुर्गा मन्दिर के पास इन्द्रानगर बताया है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह उक्त स्मैक सब्जी मंडी में दुकान चलाने वाले इन्द्रानगर निवासी सलीम से खरीद कर लाता है और उसे ग्राहकों को पुड़िया बनाकर बेचने का काम करता है। वह इस कारोबार में लंबे समय से सक्रिय रहा है। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Uttarakhand Breaking : हिंदू संगठनों ने फूंका ​सलमान खुर्शीद का घर, हिंदुत्व पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments